इस ऋतु के फूलों में
सोने से चमकते फूलो सी खास हो तुम
बाग में लगे हुए वृक्षो में
पुष्पो सी लदी अमलतास हो तुम
अमलतास वही स्वर्ण सम पुष्प
वृक्षों में अलग सी सुंदरता
तुम भी वैसी हो
जिसे देख मेरा मन भरता