विज्ञापन

तब समझ आया मुझे कि वह

Abhishek Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अंधकार से घिरा हुआ था,
        
                                                    
                            
मन मेरा अज्ञान में,
भटक रहा था इधर-उधर मैं,
अपने ही अभिमान में।

उम्र रही होगी तब मेरी,
दस या बारह साल की,
समझ न थी मुझको दुनिया के,
जीवन के जंजाल की।

क्रोधी था मैं,
बिना विचारे कुछ भी कह ही जाता था,
मूर्खों जैसी बातें करके,
बाद में फिर पछताता था।

तभी एक दिन देखा मैंने,
एक दृश्य जो भाया था,
ममता और करुणा का सागर,
आँखों में भर आया था।

उम्र रही होगी लगभग,
बहत्तर से पचहत्तर साल,
थाली से अपनी आधा भोजन,
रख देती थीं वो निकाल।

सब्ज़ी और एक रोटी को,
जब वो अलग बचाती थीं,
देख उन्हें यह करते अक्सर,
मुझको खीझ सी आती थी।

मैं कहता था-
"अभी तो खाना, मैंने शुरू ही किया है,
फिर क्यों आपने पहले से ही, भोजन अलग रख दिया है?"

आदत थी उनकी यह पुरानी,
पर जब ध्यान से देखा मैंने,
उनके काँपते हाथों और,
उस गरीबी की रेखा मैंने।

उस बूढ़े के चेहरे पर,
लाचारी की छाया थी,
जिसने अपनी भूख मारकर,
ममता को अपनाया थी।

तब समझ आया मुझे कि वह,
अपनी बच्चों की खातिर,
पेट काटकर रख देती हैं,
निवाला हर दिन आखिर।
- अभिषेक गुप्ता
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11270 कविताएं

View Profile