विज्ञापन

मेरा देश, मेरी शान

Abhijeet Kumar Jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिट्टी की खुशबू, दिल का अरमान,
        
                                                    
                            
मेरा भारत, मेरी जान।
गंगा की धारा, हिमालय की शान,
तिरंगा ऊँचा, ऊँचा आसमान।
वीरों ने दी अपनी कुर्बानी,
उनसे है भारत की कहानी।
सीमा पर जो देते पहरा,
उनसे रोशन देश है मेरा।
मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा साथ,
मिलकर चलते हाथों में हाथ।
रंग अनेक, पर दिल एक जान,
यही तो है हिंदुस्तान की शान।
खेतों में लहराए सुनहरी फसल,
नदियों में गाए जीवन की हलचल।
मेहनत से सजता देश महान,
हर भारतवासी इसकी पहचान।
जब तक धड़के दिल में जान,
गूँजे भारत का जयगान।
जनम मिला इस पावन धरा पर,
इससे बढ़कर क्या हो सम्मान—
भारत माँ की जय, तिरंगा महान!
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all