ग़ज़ल
बस ज़रा मुस्कुरा
मत दिखा दबदबा
हौसला कुछ दिखा
क्यूँ खड़ा अनमना
दिल अगर जीतना
मत बढ़ा फासला
कुछ परेशान है
आदमी पर भला
जीतना रण अगर
सख्त कर सामना
जीत कैसे मिले
नौजवां जानता
-हमीद कानपुरी