ग़ज़ल
आस के फूल दब रह गये
बन्द के बन्द लब रह गये
वक्त के साथ बदले सनम
वो न पहले से अब रह गये
सबहदफ़ कीतरफ गामजन
हम यहाँ बे सबब रह गये
सीख अपने बड़ों से न ली
बस वही से अदब रह गये
सामने से जो पर्दा हटा
देखते सब के सब रह गये
-हमीद कानपुरी