विज्ञापन

एकपलभी न ये रुकती हरगिज़

Abdul Hameed

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वक़्त के साथ है चलती  दुनिया
        
                                                    
                            
वक़्त के  साथ बदलती  दुनिया

साथ उसके नहीं चलता जो भी
साथ उसके नहीं चलती दुनिया

फिर तबाही  से कहाँ बच पाती
वक़्तपरगर न सम्भलती दुनिया

आज तकनीक न गर अपनाती
बल्लियोंफिर नउछलती दुनिया

एकपलभी न ये रुकती हरगिज़
रोज़ करवट  है बदलती दुनिया
-हमीद कानपुरी
 
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile