जोश जनता को दिलाया जाए
इक बड़ा मंच सजाया जाए
सज चुका मंच हैं दर्शक बेताब
अब तो पर्दे को उठाया जाए
राज़ को राज़ न अब रहने दो
बीच महफ़िल उसे लाया जाए
बादकीबातहैमहफ़िलवहफिल
पहले बच्चों को खिलाया जाए
मीडिया को यही आदेश मिला
हाल को ठीक दिखाया जाए
-हमीद कानपुरी