विज्ञापन

वहां औरों के लिए तो बदस्तूर चलता रहता है यह कारवां।

Aarti bishnoi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हां कल देखा मैंने भी मौत का एक मंजर ,
        
                                                    
                            
लगा जैसे चुभ गया दिल में कोई तीखा खंजर ।
देखे कई अनचाहे नजारे, सुने अनकहे एहसास भी ,
देखा उस मौत-ए-घड़ी के साए को भी ,
और अपनों के बदलते रवैये को भी ,
आ रहे थे कई मेहमान भी
निभाने को गम की रस्मों रिवाज
पर चंद लम्हों की तसल्ली दे
लौट रहे थे सभी अपने आशियांन ।
चंद कदमों की दूरी पर जिंदगी यूं ही मशगुल थी ,
जैसे किसी के जाने की खबर महज़ एक मामूली धूल थी।
फिर आया शाम का वह कयामत का पहर ,
जब सुलग रही चिता के हवाले किया उस वजूद का पहर ।
वह शोले तमाम रात जलते रहे ,
एक हस्ती खेलती हस्ती को खाक में तब्दील करते रहे ।
इस दोहरे फलसफे को देख मैं स्तब्ध सी रह गई ,
जिंदगी की सबसे कड़वी हकीकत मुझसे कह गई ,
जाना उस रोज मैंने भी
क्या है किसी की हस्ती का मोल ।
एक सांस के थमने से नहीं रुकता दुनिया का भूगोल,
उजड़ जाती है किसी एक की पूरी कायनात जहां ,
वहां औरों के लिए तो बदस्तूर चलता रहता है यह कारवां।
30 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile