विज्ञापन

"ग़ज़ल" - क़दम के तुम्हारे निशाॅं ढूॅंडते हैं

Aalam-e-Ghazal Parvez

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क़दम के तुम्हारे निशाॅं ढूॅंडते हैं!
        
                                                    
                            
गए हो जहाॅं वो जहाॅं ढूॅंडते हैं!!

हमें जानना है लगी आग कैसे!
धुॅंए में जो हैं वो धुॅंआ ढूॅंडते हैं!!

ज़रूरत नहीं है हमें कारवाॅं की!
जो बुज़दिल हैं वो कारवाॅं ढूॅंडते हैं!!

मिले जो हमें वो मुकम्मल जहाॅं हो!
ज़मीं मिल चुकी आसमाॅं ढूॅंडते हैं!!

ये परदेस है दिल लगेगा भी कैसे!
करें गुफ़्तुगू हम-ज़बाॅं ढूॅंडते हैं!!

लगा था उन्हें चाॅंद की है तमन्ना!
ये 'परवेज़' तो कहकशाॅं ढूॅंडते हैं!!

- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile