विज्ञापन

"ग़ज़ल" - इन गोरियों ने कालियों ने मार दिया

Aalam-e-Ghazal Parvez

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इन गोरियों ने कालियों ने मार दिया!
        
                                                    
                            
हम को नख़रे वालियों ने मार दिया!!

काली नयनों वालियों ने मार दिया!
सुर्ख़ लबों की लालियों ने मार दिया!!

तेरी नाक की नथनी मिरे होश उड़ाए!
तेरे कान की बालियों ने मार दिया!!

पतली कमर वालियों की चाल तो देखो!
गुल की लचकती डालियों ने मार दिया!!

ग़ुस्सा तो रहता है तेरी नाक पे हर दम!
ग़ुस्से वाली! तिरी गालियों ने मार दिया!!

झलके नक़ाबों से वो जादुई ऑंखें!
हाय! हिजाब की जालियों ने मार दिया!!

हुस्न के जादू से भला कौन बचा है!
'परवेज़' हुस्न वालियों ने मार दिया!!

- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile