मैं: तुम कौन हो?
शून्य: वही, जिसे तुम खालीपन समझते हो।
मैं: तुम्हारे पास तो कुछ भी नहीं!
शून्य: और तुम्हारे पास जो कुछ है, क्या उससे तुम पूर्ण हो?
मैं कुछ देर मौन रहा।
मैं: मनुष्य उम्रभर क्या खोजता है?
शून्य: स्वयं को, मगर दूसरों की दुनिया में।
मैं: क्या तुम मुझे मुझसे मिला सकते हो?
शून्य मुस्कुराया और बोला—
शून्य: मैं तो हमेशा तुम्हारे भीतर था, तुम ही कभी अपने भीतर ठहरे नहीं।
मैंने आँखें बंद कीं। जब खोलीं, वहाँ कोई नहीं था।
बस एक एहसास बाकी था—
जिसे मैं उम्रभर बाहर खोजता रहा,
वह मेरे भीतर मेरी प्रतीक्षा कर रहा था।