मिरी उड़ान अगर मुझ को नीचे आने दे
तो आसमान की गहराई में उतर जाऊँ
- वहीद अख़्तर
मैं पर-शिकस्ता न था बादलों के बीच मगर
मिरी उड़ान का ज़ंजीर से लिपट जाना
- सय्यद अमीन अशरफ़
विज्ञापन
उसे गुमाँ है कि मेरी उड़ान कुछ कम है
मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है
- नफ़स अम्बालवी
ऊँची उड़ान के लिए पर तौलते थे हम
ऊँचाइयों पे साँस घुटेगी पता न था
- आशुफ़्ता चंगेज़ी
इक परिंदा अभी उड़ान में है
तीर हर शख़्स की कमान में है
- अमीर क़ज़लबाश
परिंदा शाख़ पे तन्हा उदास बैठा है
उड़ान भूल गया मुद्दतों की बंदिश में
- खलील तनवीर
उड़ना हम सिखला देंगे
आप ज़रा से पर खोलें
- अंजुम लुधियानवी
जितने ऊँचे ख़याल होते हैं
उतनी ऊँची उड़ान होती है
- हफ़ीज़ बनारसी
आसमां सोच कर उड़ान भरी
चार सम्तों से इक ख़ला उभरा
- फ़ारूक़ मुज़्तर
आसमाँ तक उड़ान है मेरी
मैं भला किस के हाथ आता हूँ
- फ़रहान हनीफ़ वारसी