विज्ञापन

अमर उजाला काव्य का एक साल और जश्न के ये 20 बेहतरीन शेर.... 

काव्य डेस्क

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  विगत 2 जुलाई को अमर उजाला काव्य अपनी स्थापना के एक साल कामयाबी के साथ पूरा कर लिया। इस एक साल के सफ़र में हिंदी और उर्दू कविता के जरिए न सिर्फ पाठकों को काव्य मंच से जोड़ा बल्कि सार्थक हस्तक्षेप भी बनाए रखा। हिंदी और उर्दू के लेखकों, कवियों, गीतकारों और शायरों ने अपना अमूल्य योगदान दिया। अमर उजाला की 'काव्य वेबसाइट' को लेकर सोशल मीडिया में काव्य प्रेमी ख़ासे उत्साहित हैं। काव्य साइट के कलेवर और पठनीय सामग्री पर वे लगातार अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। अमर उजाला काव्य वेबसाइट नए रचनाकारों के लिए एक बेहतरीन मंच माना जा रहा है। 

उर्दू और हिंदी के मशहूर शायर व गीतकार डॉ. राहत इंदौरी अमर उजाला और अमर उजाला काव्य की तवील उम्र की शुभकामनाएं देते हुए ये शेर पढ़ा-    

मुंह कौन फेर सकता है मेरी दलील से 
वो शाख़ हूं फूट पड़ी है फ़सील से  
विज्ञापन

सफर भी जारी है

अमर उजाला समूह पत्रकारिता के सरोकारों को हमेशा अहम मानता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए समूह ने आम आदमी की कविताओं को एक सामाजिक मंच देने के लिए काव्य वेबसाइट का आगाज किया।अमर उजाला काव्य की जैसी शुरुआत हुई थी वैसा ही उसका सफर भी जारी है।

बदला है ज़माने ने तुम्हें

 महज एक साल में ही काव्य ने दुनिया में अपना नाम रोशन कर दिया। बड़े कवियों के अलावा आम आदमी को उसकी कविता के साथ साहित्य का एक व्यापक मंच देने के उद्देश्य से शुरू की गई काव्य वेबसाइट ने इनमा ग्लोबल मीडिया अवार्ड में दो कैटेगरी के तहत कांस्य पदक हासिल किया है। 

इस जश्न में पाठकों के लिए पेश है मशहूर शायरों के कुछ अल्फ़ाज- 

न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा
हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा
-राहत इंदौरी  

नाज़ क्या इस पे जो बदला है ज़माने ने तुम्हें
मर्द हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं
-अकबर इलाहाबादी

तीर खाने की हवस है

तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर
सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर
-अमीर मीनाई

रास्ता सोचते रहने से किधर बनता है
सर में सौदा हो तो दीवार में दर बनता है
-जलील आली

वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो
हौसले मुश्किलों में पलते हैं
-महफूजुर्रहमान आदिल

मैं बोलता गया हूँ

मैं बोलता गया हूँ वो सुनता रहा ख़ामोश
ऐसे भी मेरी हार हुई है कभी कभी
-वसीम बरेलवी 
 
गुमशुदगी ही अस्ल में यारो राह-नुमाई करती है
राह दिखाने वाले पहले बरसों राह भटकते हैं
-हफ़ीज़ बनारसी

जलाने वाले जलाते ही हैं चराग़ आख़िर
ये क्या कहा कि हवा तेज़ है ज़माने की
-जमील मज़हरी

ग़ुलामी में न काम आती हैं

ग़ुलामी में न काम आती हैं शमशीरें न तदबीरें
जो हो ज़ौक़-ए-यक़ीं पैदा तो कट जाती हैं ज़ंजीरें
-अल्लामा इक़बाल

वो पूछता था मिरी आँख भीगने का सबब
मुझे बहाना बनाना भी तो नहीं आया
-वसीम बरेलवी 

उठो ये मंज़र-ए-शब-ताब देखने के लिए
कि नींद शर्त नहीं ख़्वाब देखने के लिए
-इरफ़ान सिद्दीक़ी

अपना ज़माना आप बनाते हैं

चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल
हौसला किस का बढ़ाता है कोई
-शकील बदायुंनी
 
अपना ज़माना आप बनाते हैं अहल-ए-दिल
हम वो नहीं कि जिन को ज़माना बना गया
-जिगर मुरादाबादी

कपड़े सफ़ेद धो के जो पहने तो क्या हुआ
धोना वही जो दिल की सियाही को धोइए
-शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम

ऐ मौज-ए-बला उन को भी

ऐ मौज-ए-बला उन को भी ज़रा दो चार थपेड़े हल्के से
कुछ लोग अभी तक साहिल से तूफ़ाँ का नज़ारा करते हैं
-मुईन अहसन जज़्बी

जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा
किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता
-वसीम बरेलवी

अब हवाएँ ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला
जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा
-महशर बदायूंनी

तूने यूं देखा है जैसे

अभी से पाँव के छाले न देखो
अभी यारो सफ़र की इब्तिदा है
-एजाज़ रहमानी

तूने यूं देखा है जैसे कभी देखा ही ना था
मैं तो दिल में तेरे क़दमों के निशां तक देखूं
- अहमद नदीम क़ासमी

अहबाब को दे रहा हूं धोका 
चेहरे पे ख़ुशी सजा रहा हूं 
- क़तील शिफ़ाई
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all