विज्ञापन

'बेहतर' बातों के लिए कहे गए शायरों के अल्फ़ाज़

deepali agrawal

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

इस से बेहतर जवाब क्या होगा
खो गया वो मिरे सवालों में
- जौहर सईदी


मेरे रोने का जिस में क़िस्सा है
उम्र का बेहतरीन हिस्सा है
- जोश मलीहाबादी

विज्ञापन

मुझे अब मौत बेहतर ज़िंदगी से
वो की तुम ने सितमगारी कि तौबा
- हक़ीर


आदमी होना ख़ुदा होने से बेहतर काम है
ख़ुद ही ख़ुद के ख़्वाब की ताबीर बन कर देख ले
- कुमार विश्वास

तू ही बेहतर है आइना हम से
हम तो इतने भी रू-शनास नहीं
- मीर असर


वो जंगलों में दरख़्तों पे कूदते फिरना
बुरा बहुत था मगर आज से तो बेहतर था
- मोहम्मद अल्वी

जब मुलाक़ात हुई तुम से तो तकरार हुई
ऐसे मिलने से तो बेहतर है जुदा हो जाना
- अहसन मारहरवी


ले चला जान मिरी रूठ के जाना तेरा
ऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा
- दाग़ देहलवी

शायद कोई आने वाला
लम्हा बेहतर आ सकता है
- रसा चुग़ताई


सामने तो सीन है बेहतर मगर
क्या पता पीछे हो मंज़र का धुआँ
- वसाफ़ बासित

6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all