विज्ञापन

श्रीकांत वर्मा की कविता- लौटकर सब आएँगे सिर्फ़ वह नहीं जो युवा था

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  लौटकर सब आएँगे 
सिर्फ़ वह नहीं 
जो युवा था— 
युवावस्था लौटकर नहीं आती। 

अगर आया भी तो 
वही नहीं होगा। 

पके बाल, झुर्रियाँ, 
ज़रा, 
थकान 
वह बूढ़ा हो चुका होगा। 

रास्ते में 
आदमी का बूढ़ा हो जाना 
स्वाभाविक है— 
रास्ता सुगम हो या दुर्गम 

कोई क्यों चाहेगा 
बूढ़ा कहलाना? 
विज्ञापन

कोई क्यों अपने 
पके बाल 
गिनेगा? 

कोई क्यों 
चेहरे की सलें देख 
चाहेगा चौंकना? 

कोई क्यों चाहेगा 
कोई उससे कहे 
आदमी कितनी जल्दी बूढ़ा हो जाता है— 
तुम्हीं को लो! 

कोई क्यों चाहेगा 
कि वह 
जरा, मरण और थकान की मिसाल बने। 

लौटकर सब आएँगे 
सिर्फ़ वह नहीं 
जो युवा था। 

एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all