विज्ञापन

विनोद कुमार शुक्ल: मैं स्वभाविक मौत तक ज़िंदा रहना चाहता हूं

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


मैं स्वभाविक मौत तक ज़िंदा रहना चाहता हूं
अगर रोज़ कर्फ्यू के दिन हों
तो कोई अपनी मौत नहीं मरेगा
कोई किसी को मार देगा
पर मैं स्वाभाविक मौत मरने तक
ज़िन्दा रहना चाहता हूँ

दूसरों के मारने तक नहीं और
रोज़ की तरह अपना शहर
रोज़ घूमना चाहता हूँ

शहर घूमना मेरी आदत है
ऐसी आदत कि कर्फ्यू के दिन भी
किसी तरह दरवाज़े खटखटा कर
सबके हालचाल पूछूँ

हो सकता है हत्यारे का दरवाज़ा भी खटखटाऊँ
अगर वह हिन्दू हुआ तो अपनी जान हिन्दू कह कर न बचाऊँ
मुसलमान कहूँ

अगर मुसलमान हुआ तो अपनी जान मुसलमान कह कर न बचाऊँ
हिन्दू कहूँ

हो सकता है
इसके बाद भी मेरी जान बच जाए
तो मैं दूसरों के मारने तक नहीं
अपने मरने तक जिन्दा रहूँ 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile