विज्ञापन

Hindi Poetry: विनोद कुमार शुक्ल की कविता- आँख मूँदकर देखना, अंधे की तरह देखना नहीं है

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  आँख बंद कर लेने से 
अंधे की दृष्टि नहीं पाई जा सकती 
जिसके टटोलने की दूरी पर है संपूर्ण 
जैसे दृष्टि की दूरी पर। 

अँधेरे में बड़े सवेरे एक खग्रास सूर्य उदय होता है 
और अँधेरे में एक गहरा अँधेरा फैल जाता है 
चाँदनी अधिक काले धब्बे होंगे 
चंद्रमा और तारों के। 

टटोलकर ही जाना जा सकता है क्षितिज को 
दृष्टि के भ्रम को 
कि वह किस आले में रखा है 
यदि वह रखा हुआ है। 
कौन से अँधेरे सींके में 
टँगा हुआ रखा है 
कौन से नक्षत्र का अँधेरा। 

आँख मूँदकर देखना 
अंधे की तरह देखना नहीं है। 
विज्ञापन

पेड़ की छाया में, व्यस्त सड़क के किनारे 
तरह-तरह की आवाज़ों के बीच 
कुर्सी बुनता हुआ एक अंधा 
संसार से सबसे अधिक प्रेम करता है 

वह कुछ संसार स्पर्श करता है और 
बहुत संसार स्पर्श करना चाहता है। 

एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

192 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7172 कविताएं

View Profile

Shalu Sharma

1 कविता

View Profile

sushil pandey

25 कविताएं

View Profile

Prakriti

221 कविताएं

View Profile