विज्ञापन

जगह-जगह रुक रही थी यह गाड़ी - विनोद कुमार शुक्ल

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            जगह-जगह रुक रही थी यह गाड़ी,
        
                                                    
                            
बिलासपुर में समाप्त होने वाली
छत्तीसगढ़ में सवार था।

अचानक गोदिया में
सभी यात्री उतर गए
और दूसरी कलकत्ता तक जाने वाली
आई गाड़ी में चढ़ गए।

एक मुझ से अधिक बूढ़े यात्री ने
उतरते हुए कहा
'तुम भी उतर जाओ
अगले जनम पहुँचेगी यह गाड़ी'

मुझे जल्दी नहीं थी
मैं ख़ुशी से गाड़ी में बैठा रहा
मुझे राजनांदगाँव उतरना था
जहाँ मेरा जन्म हुआ था।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile