विज्ञापन

Valentine Week Hug Day 2023: कविता भट्ट की कविता- आलिंगन में प्रिय

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  1
कभी पसारो
बाँहे नभ सी तुम
मुझे भर लो
आलिंगन में प्रिय
अवसाद हर लो

2
उगता रवि
धरा का माथा चूमे
खग - संगीत
मिले ज्यों मनमीत
दिग-दिगन्त झूमे

3
ताप-संताप
मिटे हिय के सब
प्रिय -दर्शन
प्रफुल्ल तन-मन
ज्यों खिले उपवन
विज्ञापन

4
आँखें लिखतीँ
मन पर अक्षर
प्रेम-पातियाँ
उन अध्यायों पर
मैं करूँ हस्ताक्षर।

5
मन की खूँटी
झूलता फूलदान
तेरी प्रीत का
प्रिय फूल सजाऊँ
नित खिले मुस्कान।

6
 झूलती प्रीत
मन के छज्जे पर
बचपन की
सुन्दर गमले-सी
खिलें नए सुमन ।

7
बदले रंग
मन की दीवारों के,
नहीं बदली
उस पर चिपकी
तेरी तस्वीर कभी

8
मन का कोना
उदीप्त-सुवासित
प्रिय प्रेम से !
इत्र नहीं, कपूर;
पूजा के दीपक-सा ।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile