विज्ञापन

शिवमंगल सिंह 'सुमन' की कविता- कटे अँगूठों की बंदनवारें

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            कटे अँगूठों की बंदनवारें बाँधे
        
                                                    
                            
सर-संधानों के जलसे मनाते तुम
बिके द्रोणाचार्यों के अभिजाती मूल्यों पर
दुर्घर महाभारत के थोथे गान गाते तुम

तब से आज तलक
स्वाभिमानी-सर्वहारा
चार अँगुलियों से ही
साधता अचूक लक्ष्य

आहत अस्तित्व का,
जीवित है जिजीविषा
सौ-सौ अभावों बीच
सदियों को रौंद-रौंद
रौरव की छाती पर
आस्था आदिवासियों की
अप्रतिहत अप्रगल्भ
सदियों के आर-पार
झूम रही निर्विकार
महुओं की मस्ती में

हल्की हरारत-सी
प्रस्फुटित होते ही
होती हराम नींद
हस्तिनापुरवासियों की
विस्मित अवाक्
मुँह बाए खड़े तकते सब
दुर्दम ज्वलंत
एकलवी चुनौतियाँ।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।



 
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Junaid Ahmad

5 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

1 कविता

View Profile

nutan Kumari

14 कविताएं

View Profile