विज्ञापन

सरोज कुमारी: मैं अपने भारतवर्ष का सम्मान करती हूं

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मैं अपने भारतवर्ष का सम्मान करती हूं 
        
                                                    
                            
मैं देश की बेटी हूं और देश पर मरती हूं ,

जो झेल गए सीमा पर दुश्मन की खूनी गोली 
करके सलाम सरहद को फिर आंख ना अपनी खोली,
जिसने मेहंदी को त्यागा और वर्दी को अपनाया 
जिसने मां की ममता को इस देश के लिए भुलाया
 मैं उस वीर सिपाही को प्रणाम करती हूं 
मैं देश की बेटी हूं ---

जब निकला था वो घर से, दिल मां का बैठ गया था,
फिर भी बन करके पत्थर, हंस कर विदा किया था 
मैं उस कर्मठ नारी का सम्मान करती हूं।
 मैं भारत की ---

हल्दी चंदन और बंधन, मेहंदी से हाथ सजे थे ,
सपने थे सभी अधूरे, कुछ पल संग में गुजरे थे 
आ गया बुलावा जल्दी, सीमा पर छिड़ी लड़ाई
 जब भेज रही थी रण में ,तब बिल्कुल ना घबराई,
 में भारत की उस देवी का ,गुणगान करती हूं,
 मैं भारत की बेटी हूं ---

जो बांट दे लोगों को ,रंगो के भेद में रंगकर 
जो काशी और बावरी को दंगों में जकड़ ले कसकर 
उस राष्ट्रवाद की शान को, धिक्कार करती हूं,
 मैं भारत की  ---

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।



 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile