विज्ञापन

ऑपरेशन सिन्दूर पर वीरेन्द्र वत्स की कविता- दुश्मन ने संदेश भेजकर मांगा जीवन दान

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            भारत के भीषण प्रहार से सहमा पाकिस्तान 
        
                                                    
                            
दुश्मन ने संदेश भेजकर मांगा जीवन दान

बहनों का सिन्दूर मिटाकर वह दुबका था बिल में 
धर्म पूछकर गोली मारी जहर भरा था दिल में
पहलगाम की इस घटना से लज्जित है ईमान
दुश्मन ने संदेश भेजकर मांगा जीवन दान

भारत ने आतंकवाद पर ऐसा धावा बोला
पहली बार मिसाइल मारी, तोपों का मुंह खोला
तोड़ दिया जल का समझौता पाक हुआ बेजान
दुश्मन ने संदेश भेजकर मांगा जीवन दान

सेना ने ब्रह्मोस चलाकर भारी ध्वंस मचाया
धरती कांपी, पर्वत डोले, महानाश मंडराया
टूट गए आतंकी अड्डे, चूर हुआ अभिमान
दुश्मन ने संदेश भेजकर मांगा जीवन दान 

ध्यान रहे भारत को छूना कोई खेल नहीं है
इसके वीरों का दुनिया में कोई मेल नहीं है
लिखा सिन्धु की लहर-लहर पर भारत का जयगान
दुश्मन ने संदेश भेजकर मांगा जीवन दान। 

एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile