विज्ञापन

नहीं हलाहल शेष, तरल ज्वाला से अब प्याला भरती हूँ- महादेवी वर्मा

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  नहीं हलाहल शेष, तरल ज्वाला से अब प्याला भरती हूँ। 

विष तो मैंने पिया, सभी को व्यापी नीलकंठता मेरी; 
घेरे नीला ज्वार गगन को बाँधे भू को छाँह अँधेरी; 
सपने जमकर आज हो गए चलती-फिरती नील शिलाएँ, 

आज अमरता के पथ को मैं जलकर उजियाला करती हूँ। 

हिम से सीझा है यह दीपक आँसू से बाती है गीली; 
दिन से धनु की आज पड़ी है क्षितिज-शिञ्जिनी उतरी ढीली, 
तिमिर-कसौटी पर पैना कर चढ़ा रही मैं दृष्टि-अग्निशर, 

आभाजल में फूट बहे जो हर क्षण को छाला करती हूँ। 
विज्ञापन

पग में सौ आवर्त बाँधकर नाच रही घर-बाहर आँधी 
सब कहते हैं यह न थमेगी, गति इसकी न रहेगी बाँधी, 
अंगारों को गूँथ बिजलियों में, पहना दूँ इसको पायल, 

दिशि-दिशि को अर्गला प्रभञ्जल ही को रखवाला करती हूँ! 

नहीं हलाहल शेष, तरल ज्वाला से मैं प्याला भरती हूँ। 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile

Sandeep Singh

4538 कविताएं

View Profile