विज्ञापन

कुँवर नारायण: सन्नाटा कहता- घबराओ मत मैं तुम्हारे साथ हूं

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  दीवार पर टंगी घड़ी
कहती − "उठो अब वक़्त आ गया।"

कोने में खड़ी छड़ी
कहती − "चलो अब, बहुत दूर जाना है।"

पैताने रखे जूते पाँव छूते
कहते "पहन लो हमें, रास्ता ऊबड़-खाबड़ है।"

सन्नाटा कहता − "घबराओ मत
मैं तुम्हारे साथ हूं।"

यादें कहतीं − "भूल जाओ हमें अब
हमारा कोई ठिकाना नहीं।"

सिरहाने खड़ा अंधेरे का लबादा
कहता − "ओढ़ लो मुझे
बाहर बर्फ पड़ रही
और हमें मुँह-अंधेरे ही निकल जाना है..."

एक बीमार
बिस्तर से उठे बिना ही
घर से बाहर चला जाता।

बाक़ी बची दुनिया
उसके बाद का आयोजन है।

एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile