विज्ञापन

केदारनाथ अग्रवाल: विश्व संगीत दिवस पर कविता 'जैसे कोई सितारिया'

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


जैसे कोई सितारिया द्रुत में सितार को बजाए,
लय में पहुँच कर वह स्वयं लय हो जाए,
फिर न वह सितार को बजाए—
चलता हाथ ही बजाए,
और वह संगीत—झंकृत संगीत
तात्विक संगीत हो जाए,
केवल आनंद ही आनंद लहरे और लहराए,
केवल शरीर ही उसका
सितार से टिका रह जाए,

ओ मेरे संसार!
मैं यही तुमसे पाऊँ
जब तक मैं जिऊँ, तुम्हें बजाऊँ
न मैं रुकूँ न कोई रोक पाए
आयु मैं अपनी इस तरह बिताऊँ। 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

419 कविताएं

View Profile