विज्ञापन

Harivanshrai Bachchan Poetry: जब दु:ख भी प्रिय हो जाता है

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            काल छीनने दु:ख आता है
        
                                                    
                            
जब दु:ख भी प्रिय हो जाता है
नहीं चाहते जब हम दु:ख के बदले चिर सुख भी!
साथी साथ ना देगा दु:ख भी!

जब परवशता का कर अनुभव
अश्रु बहाना पड़ता नीरव
उसी विवशता से दुनिया में होना पड़ता है हंसमुख भी!
साथी साथ ना देगा दु:ख भी!

इसे कहूं कर्तव्य-सुघरता
या विरक्ति, या केवल जड़ता
भिन्न सुखों से, भिन्न दुखों से, होता है जीवन का रुख भी!
साथी साथ ना देगा दु:ख भी!
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all