विज्ञापन

Happy New Year 2024: हरिवंशराय बच्चन की कविता- वर्ष नव, हर्ष नव

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            वर्ष नव, 
        
                                                    
                            
हर्ष नव, 
जीवन उत्कर्ष नव। 

नव उमंग, 
नव तरंग, 
जीवन का नव प्रसंग। 

नवल चाह, 
नवल राह, 
जीवन का नव प्रवाह। 

गीत नवल, 
प्रीति नवल, 
जीवन की रीति नवल, 
जीवन की नीति नवल, 
जीवन की जीत नवल! 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all