विज्ञापन

Hindi Kavita: राजेश जोशी की कविता 'बोले और सुने जा रहे के बीच जो दूरी है वह एक आकाश है'

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            
बोले और सुने जा रहे के बीच जो दूरी है

वह एक आकाश है
मैं खूंटी से उतार कर एक कमीज पहनता हूं
और एक आकाश के भीतर घुस जाता हूं
मैं जूते में अपना पांव डालता हूं
और एक आकाश मोजे की तरह चढ़ जाता है
मेरे पांवों पर
नेलकटर से अपने नाखून काटता हूं
तो आकाश का एक टुकड़ा कट जाता है

एक अविभाजित वितान है आकाश
जो न कहीं से शुरू होता है न कहीं खत्म
मैं दरवाजा खोल कर घुसता हूं, अपने ही घर में
और एक आकाश में प्रवेश करता हूं
सीढ़ियां चढ़ता हूं
और आकाश में धंसता चला जाता हूं

आकाश हर जगह एक घुसपैठिया है

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all