विज्ञापन

भरत व्यास: बड़े प्यार से मिलना सबसे दुनिया में इन्सान रे

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

बड़े प्यार से मिलना सबसे
दुनिया में इन्सान रे
क्या जाने किस भेस में बाबा मिल जाए भगवान रे

कौन बड़ा है कौन है छोटा
ऊँचा कौन और नीचा
प्रेम के जल से सभी को सीचा यह है प्रभु का बग़ीचा
मत खींचों तुम दीवारें
इन्सानों के दरमियान रे

ओ महंत जी
तुम महंत जी खोज रहे उन्हें मोती की लड़ियों में
प्रभु को मोती की लड़ियों में
कभी उन्हें ढूंढा क्या ग़रीबों की अंतड़ियों में
दीन जनों के अंसुवन में
क्या कभी किया है स्नान रे
क्या जाने किस भेस में ...

क्या जाने कब श्याम मुरारी आ जावे बन कर के भिखारी
लौट न जाए कभी द्वार से
बिना लिए कुछ दान रे

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Pankaj Sharma

1271 कविताएं

View Profile