विज्ञापन

Hindi Kavita: सर्वेश्वरदयाल सक्सेना की कविता 'आंसुओं को स्वप्न बनते पहली बार मैंने'

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

पहली बार


मैंने देखा
भौंरे को कमल में
बदलते हुए,
फिर कमल को बदलते
नीले जल में,
फिर नीले जल को
असंख्य श्वेत पक्षियों में,
फिर श्वेत पक्षियों को बदलते
सुर्ख़ आकाश में,
फिर आकाश को बदलते
तुम्हारी हथेलियों में,
और मेरी आंखें बन्द करते
इस तरह आंसुओं को
स्वप्न बनते -
पहली बार मैंने देखा।

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anurag vishwkarma (aiyaar)

8 कविताएं

View Profile

विजय कुमार

172 कविताएं

View Profile

Priya Mehra

1 कविता

View Profile