विज्ञापन

अनुज ‘अब्र’की ग़ज़ल: गर हो सके तो टूटे हुए दिल को जोड़ दे

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            गर हो सके तो टूटे हुए दिल को जोड़ दे
        
                                                    
                            
वरना तू मेरे हाल पे ही मुझको छोड़ दे

मुझको क़फ़स मे क़ैद न कर ऐ मेरे अज़ीज़
या तो रिहाई बख़्श या गर्दन मरोड़ दे

सच को ही सच कहूँगा मुझे कुछ गरज नहीं
मै आइना हूँ तेरा मुझे रख या तोड़ दे

सदियों से दुनिया ताक में बैठी है एकदिन
मौका मिले और इश्क़ की वो आँख फोड़ दे

यूँ अश्क़ जल रहे हैं शबे हिज्र में मेरे
जैसे कि कोई आँख में नींबू निचोड़ दे

पूरी ग़ज़ल में एक तो ऐसा भी शेर हो
तेरा दिलोदिमाग अनुज जो झिझोड़ दे

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

40 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Abdul Hameed

759 कविताएं

View Profile

Surya Kant

315 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile