विज्ञापन

अनुभूति गुप्ता की कविता- कतरा भर धूप वो भी मित्र छीन ले गया

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मेरे हिस्से की
        
                                                    
                            
कतरा भर धूप
वो भी
मित्र छीन ले गया
आत्मीय सहयात्री
हितैषी मेरा था
जो पहले
धूर्त अकुलीन हो गया

समन्दर के किनारे पर
खड़ी मैं
विक्षोभित लहरों को
मायूसी से देखती हूँ
और सोच में
पड़ जाती हूँ मैं

कि:
सफलता के शिखर पर
पहुँची तो सही
पर
इतनी ऊँचाई से मकान में
रहने वालों के दिल भी
दरिद्र हो गये

रिश्तों का मर्म समझना
वाक़ई आसान काम नहीं
स्नेह-नेत्रों में विश्वास नहीं
सन्धि की कोई आस नहीं
मेरे ही अन्तःस्थित संवेदन
मुझपर ही
गरजते हैं
बरसते हैं
कड़कते हैं
कहते हैं कि,
अब यह...मित्र
मौलिक रूप से
तुम्हारे होकर भी
तुम्हारे नहीं।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 

2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all