विज्ञापन

खालिद इरफ़ान की हास्य ग़ज़ल: मोहब्बतों में कोई तुम्हारा ये हाल कर दे तो क्या करोगे

काव्य डेस्क

Hasya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मोहब्बतों में कोई तुम्हारा ये हाल कर दे तो क्या करोगे
        
                                                    
                            
बुला के घर में वो नाइन-वन-वन को काल कर दे तो क्या करोगे

ग्रीन कार्ड उस से ले रहे हो मगर नतीजा भी याद रखना
यहाँ की काली तुम्हारे चेहरे को लाल कर दे तो क्या करोगे

ये मैं ने माना तुम्हारे हाथों में संग-ए-मरमर की उँगलियाँ हैं
कोई हसीना जो काँच का दिल उछाल कर दे तो क्या करोगे

जो तुम पड़ोसन को अपनी बीवी से छुप के परफ़्यूम दे रहे हो
वो जूतियों से ये पेशकश ला-ज़वाल कर दे तो क्या करोगे

ज़रीना जब से बड़ी हुई है तुम उस की ज़र-क़ुर्बती न पूछो
उछाल कर देने वाले सके निकाल कर दे तो क्या करोगे

क़लम से कातिब ये लिख रहा है दलील-ए-सुब्ह-ए-बहार हो तुम
दलील की दाल को बदल कर वो ज़ाल कर दे तो क्या करोगे

मुशा'इरों मैं उलट-पलट के वो चार ग़ज़लें सुनाने वालो
अगर कोई पाँचवीं ग़ज़ल का सवाल कर दे तो क्या करोगे

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12584 कविताएं

View Profile

Mansi Mittal

176 कविताएं

View Profile