वाणी प्रकाशन और डॉ. प्रभाकर सिंह बी एच यू के संयोजन में ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास: अध्ययन की नयी दृष्टि’ व्याखान माला का आयोजन 22 जून तक वाणी डिजिटल के तहत सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लेके आया है। 15 दिन 15 व्याख्यानों में देश के कोने-कोने मसलन शिलांग से लेकर राजस्थान तक और पंजाब से लेकर केरला तक के हिन्दी साहित्य के शीर्षस्थ विचारक, बौद्धिक प्राध्यापक रोज शाम 5 से 6 बजे वाणी प्रकाशन के सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपस्थित रहेंगे।
वाणी प्रकाशन की पहलPC: amar ujala
हिन्दी साहित्य का इतिहास:अध्ययन की नई दृष्टि विषयक 15 व्याख्यानों की श्रृंखला का पहला व्याख्यान लेखक विद्वान, चिन्तक व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ,वाराणसी के प्रो. सदानन्द शाही ने दिया।उनका वक्तव्य आदिकाल पर केंद्रित था।
वाणी प्रकाशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री अरुण माहेश्वरी ने इस व्याखान माला के उदेश्य पर कहा “हम जानते हैं कि कोई भी काल हो, अगर हम इतिहास और साहित्य के बीच विभाजन करें तो वह काल हमें कुछ नया देकर जाता है, नई चीजें, परिस्थितियां और ज्ञान। कोरोना काल भी एक ऐसा ही काल है जिसके बीच हम सब डिजिटल हो रहे हैं ,यह डिजिटल काल हमारे शिक्षा के प्रसार के माध्यमों को एक नया आयाम दे रहा है। 'हिन्दी साहित्य का इतिहास अध्ययन की नयी दृष्टि' व्याख्यान माला में अभी तक जो व्याख्यान हुए हैं वे बड़े ज्ञानपूर्ण और नए तथ्यों की और ध्यान केन्द्रित करते हैं।”
कार्यक्रम की रुपरेखा
दिनांक - 11 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : आधुनिकता और हिन्दी नवजागरण
शंभूनाथ,
भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता
*
दिनांक - 12 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : खड़ी बोली कविता की ज़मीन और द्विवेदी युग
प्रभाकर सिंह,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
*
दिनांक - 13 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : छायावाद : पुनर्मूल्यांकन
गोपेश्वर सिंह,
दिल्ली विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली
*
दिनांक – 14 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
प्रगतिशील हिन्दी कविता : व्याप्ति और विस्तार
भरत प्रसाद,
पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय,शिलॉन्ग
दिनांक – 15 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : प्रयोगवाद : विचार और विश्लेषण
मृत्युन जय,
अम्बेडकर विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली
*
दिनांक – 16 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : नयी कविता : एक पुनर्विचार
सर्वेश सिंह, बाबा भीमराव अम्बेडकर
केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
*
दिनांक – 17 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : समकालीन हिन्दी कविता : अध्ययन की समस्याएँ
जितेन्द्र श्रीवास्तव,
इग्नू , नयी दिल्ली
*
दिनांक – 18 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : हिन्दी आलोचना : विचार और विमर्श
राजकुमार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
*
दिनांक – 19 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : हिन्दी कहानी के प्रस्थान बिन्दु
नीरज खरे , काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
दिनांक – 20 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : हिन्दी उपन्यास : संरचना और विकास
सत्यकाम सत्यकाम, इग्नू, नयी दिल्ली
*
दिनांक – 21 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : दक्षिण भारत का समकालीन हिन्दी लेखन
प्रमोद कोवप्रत, कालिकट विश्वविद्यालय, केरल
*
दिनांक – 22 जून 2020 | समय - शाम 5:00 से 6:00 बजे
विषय : हिन्दी पत्रकारिता के वैचारिक पहलू
अविनाश कुमार सिंह,
विमेंस कॉलेज, जमशेदपुर
6 वर्ष पहले