विज्ञापन

रिवोल्यूशनरी राज: नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष - आलोक मेहता ने प्रधानमंत्री को पुस्तक भेंट की

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

वरिष्ठ संपादक, लेखक एवं टीवी प्रसारक श्री आलोक मेहता (पद्मश्री) ने अपनी नई पुस्तक 'रिवोल्यूशनरी राज: नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष' की एक प्रति माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट की। शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनके परिवर्तनकारी शासन, प्रशासनिक नवाचारों तथा प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती है - जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा को समाहित किया गया है।



भेंट के दौरान हुई चर्चा में भारत के भविष्य की विकास दृष्टि, शासन में जमीनी अनुभव का महत्व, तथा सरकार से जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को एनसीसी जैसी प्रशिक्षण गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया, जिससे उनमें अनुशासन, नागरिक चेतना और राष्ट्रभावना विकसित हो।

आलोक मेहता अपने नियमित साप्ताहिक कॉलम में भी ऐसे विषयों पर लिखते-बोलते रहते हैं। इस अवसर पर संजय आर्य - प्रकाशक, शुभी पब्लिकेशंस भी उपस्थित थे। यह पुस्तक शीघ्र ही प्रकाशक के माध्यम से तथा अमेज़न पर उपलब्ध होगी।
9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10784 कविताएं

View Profile

Chitra Panwar

31 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ipsita Bhadauria

37 कविताएं

View Profile