विज्ञापन

Kavya Cafe: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगी अगली काव्य-गोष्ठी

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर यानी 25 जुलाई को शाम 5 बजे से काव्य-कैफ़े का आयोजन किया जाएगा।  इस काव्य-संध्या में 6 कवि उपस्थित होंगे जो अपनी ओज वाणी में कविताएं पढ़ेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण अमर उजाला काव्य के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर होगा।
        
                                                    
                            
इस आयोजन के अतिथि कवि हैं। 

दिव्यहंस दीपक
सिकंदराबाद बुलंदशहर के दीपक गीत, ग़ज़ल, छंद, कविता लिखते हैं। मुख़् तौर पर वीर और श्रृंगार के कवि हैं। 

पुनीत पांचाल
वीर रस के कवि पुनीत बल्लभगढ़ (हरियाणा) के हैं। इन्हें 2021 के लोक संस्कृति साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 

दुर्गेश तिवारी
दुर्गेश दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं। क़रीब 5 सालों से मंचों पर काव्यपाठ कर रहे हैं। कविता के अलावा 1 साल पत्रकारिता का भी अनुभव है और कई संस्थानों के लिए लेखन के साथ-साथ वॉयस-ऑवर भी कर चुके हैं।

संकल्प जैन 
गाज़ियाबाद के संकल्प गीत लिखते हैं। 

हरित तोमर
बाग़पत के हरित कविता, कहानी, निबंध, दोहे आदि लिखते हैं। तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं और 2 जल्द ही आने वाली हैं। देश के विभिन्न शहरों में निरंतर कवि-सम्मेलनों और मुशायरों में सहभागिता रहती है। इन्हें युवा काव्य उत्कर्ष सम्मान और सर्वश्रेष्ठ मंच संचालन सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 

राहुल शर्मा 'अक्षत'
राहुल शर्मा शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के फ़ाउंडर हैं। वह अधिकतर अध्यात्म और ओज की कविताएं लिखना पसंद करते हैं।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10438 कविताएं

View Profile