विज्ञापन

जश्न-ए-अदब के साथ काव्य मनाएगा कैफ़ी आज़मी की जन्म-शताब्दी, कार्यक्रम में होगा काव्य-कैफ़े का आयोजन

Akanksha Gaur

Halchal
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

जामिया हमदर्द के साथ साहित्योत्सव ‘जश्न-ए-अदब 2019' का आयोजन होने जा रहा है जिसमें अमरउजाला,अमरउजाला.कॉम और अमरउजाला काव्य की भी भागीदारी रहेगी। 1 से 3 मार्च 2019 को होने वाले इस कार्यक्रम को जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी की जन्म-शताब्दी का उत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से कविता, साहित्य और संस्कृति को समर्पित है।

शुक्रवार 1 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। उसी दिन ‘शाम-ए-सूफ़ीयाना’ का भी आयोजन किया गया है जिसमें कादिर मुस्तफ़ा ख़ान रहेंगे और साथ ही साबरी ब्रदर्स की कव्वाली की भी प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन अशोक चक्रधर, संतोष आनंद जैसी मशहूर हस्तियां मौजूद रहेंगी। साथ ही बैतबाज़ी, यूथ मुशायरा का भी आयोजन होगा। शाम को प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव काव्य मर्म से हास्य शिखर तक पर चर्चा। काव्य-कैफ़े की महफ़िल भी इसी दिन सुबह कार्यक्रम-स्थल पर जमेगी।

तीसरे दिन यतीन्द्र मिश्रा की नई किताब अख़्तरी पर चर्चा होगी। इसके बाद मज़ाहिया मुशायरे का आयोजन है। इसी के समानांतर कन्वेंशन सेन्टर हॉल में जावेद अख़्तर द्वारा मुज़्तर ख़ैराबादी की संकलित किताब गुलशन पर बात होगी। इस दिन शबाना आज़मी, संदीप नाथ, आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे।


 

कार्यक्रम में फूड कोर्ट के अलावा किताब प्रदर्शनी भी होगी। पास के मेट्रो स्टेशन से शटल की भी व्यवस्था की गयी है। आप इस कार्यक्रम की अपडेट अमर उजाला काव्य के पेज पर देख पाएंगे।

जश्न-ए-अदब
तारीख़- 1,2,3 मार्च 2019
स्थान- जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, हमदर्द नगर, दिल्ली
प्रवेश- 3,5,6 नम्बर गेट
 

जश्न-ए-अदब  निमंत्रण कार्ड पाने के लिए रजिस्टर करें- https://www.amarujala.com/jashn-e-adab

7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile