विज्ञापन

जश्न-ए-अदब: प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इरफ़ान ख़ान को मिलेगा व्यंग्य शिखर सम्मान

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव का आयोजन 17-18-19 दिसम्बर को किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इरफ़ान ख़ान को व्यंग्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इरफ़ान ख़ान ने कई अख़बारों के लिए कार्टून बनाने के साथ-साथ कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट भी लिखी है। एनसीआरटी के पाठ्यक्रम की पुस्तकों में इरफ़ान ख़ान के संपादकीय कार्टूनों को भी शामिल किया गया था। जापान फ़ाउन्डेशन ने 'एशियाई कार्टून प्रदर्शनी' के अपने वार्षिक कार्यक्रम के तहत 2005 में नौवीं प्रदर्शिनी के लिए प्रत्येक एशियाई देश से एक कार्टूनिस्ट का चयन किया था, जिसमें भारत की ओर से इरफ़ान का चयन किया गया था। अनेक पुरस्कारों से सम्मानित इरफ़ान अब तक 6 कार्टून प्रदर्शिनियां कर चुके हैं। जिनमें क्रिकेट, आतंकवाद, साम्प्रदायिक्ता और ग्लोबल वार्मिन्ग पर प्रदर्शिनियां काफ़ी चर्चित रही हैं।
        
                                                    
                            

जश्न-ए-अदब का यह साहित्योत्सव 'इंडिया इंटरनेशनल सेंटर' में होगा।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile