विज्ञापन

आइसक्रीम खाने से बिगड़ी थी कवि नीरज की तबीयत, अब सुधार

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            अस्पताल में भर्ती विख्यात कवि पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की तबियत में मंगलवार को अच्छा सुधार हुआ। परिजनों का कहना है कि आइसक्रीम खा लेने के कारण उनकी तबियत नासाज हुई थी। नीरज ने कहा कि जब तक मेरी यश भारती की पेंशन जारी नहीं कर दी जाएगी, मैं मरने वाला नहीं हूं।
        
                                                    
                            

कहा कि मेरी इच्छा मंच पर ही कविता पाठ करते हुए प्राण त्यागने की है। अस्पतालों के कमरे में मेरे प्राण नहीं जाने वाले हैं। मंगलवार को ही एसएसपी राजेश कुमार पांडेय भी गोपाल दास नीरज को देखने अस्पताल पहुंचे और उनकी कुशल क्षेम ली। 

अस्पताल के बेड पर लेटे नीरज ने कहा कि अभी मेरा कारवां थमने वाला नहीं है। मेरी तबियत खराब होने की सूचना पाकर लोग जाने क्या क्या कयास लगाने लगे। अभी तो मेरे साथ-साथ मेरी कलम का भी सफर जारी है।

परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में नीरज ने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती और एक कार्यक्रम में आइसक्रीम भी खा ली थी। जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। सोमवार को तबियत खराब होने के बाद उन्हें रामघाट रोड स्थित वरुण स्पेशियलिटी हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। उनका उपचार कर रहे डॉ. संजय भार्गव ने बताया अब उनकी तबियत में सुधार है, जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12492 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10362 कविताएं

View Profile