फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, आतंकियों की मदद और हथियार पहुंचाने का आरोप

Fri, 12 Nov 2021 06:35 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश रचने और दहशतगर्दों को हथियार समेत अन्य मदद पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राशिद मुजफ्फर गनी, नासिर मीर निवासी सोपोर के तौर पर हुई  है। 
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर समेत अन्य जगहों पर आतंकी साजिश रचने और दहशतगर्दों को हथियार समेत अन्य मदद पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राशिद मुजफ्फर गनी, नासिर मीर निवासी सोपोर के तौर पर हुई  है। 

विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। इसके लिए उन्होंने डिजिटल उपकरणों का भी सहारा लिया था। दोनों आरोपी ने हिजबुल, अल बद्र और उनके सहयोगी संगठन रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेस (पीएएफएफ) की भी मदद की थी।

दोनों लोगों ने आतंकियों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया। इसमें कई निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की हत्याएं शामिल हैं। एनआईए अब तक इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें