आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीर संभाग के सोपोर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। पिछले 24 घंटे में पांच आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। उधर, श्रीनगर में गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। जिसमें अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली की मांग की गई। साथ ही भविष्य की सियासी रणनीति पर भी चर्चा हुई। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पांच और छह दिनों में दस आतंकी मारे गए हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक 107 आतंकियों को खात्मा किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
गुपकार गठबंधन की बैठक: अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली की मांग, जानिए किस नेता ने क्या कहा
श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मंगलवार को गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें महबूबा मुफ्ती, मुजफ्फर शाह, जावेद मुस्तफा मीर, अब्दुल रहमान वेरी और एमवाई तारिगामी शामिल हुए। बता दें कि प्रशासन की ओर से इस बैठक की अनुमति नहीं दी गई थी। गठबंधन के नेता मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक बैठक कर रहे हैं और सरकार हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकती। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
साजिश नाकाम: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, हथियार और गोला-बारूद बरामद
सेना की असम राइफल्स और बांदीपोरा पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के नागमर्ग जंगल में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आतंकवाद पर इस प्रहार से बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कार्रवाई का खौफ: हुर्रियत ने पाकिस्तान में मेडिकल सीटें बेचने के आरोपों को नकारा, साथ ही दी सफाई
हुर्रियत कांफ्रेंस ने उन आरोपों से इनकार किया है कि संगठन के नेता कश्मीर में आतंकवाद का वित्तपोषण करने के लिए पाकिस्तान के मेडिकल कॉलेजों में सीट बेचने में संलिप्त थे। मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाली हुर्रियत ने बयान जारी कर कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस इस दुष्प्रचार को पूरी तरह खारिज करती है कि उसका नेतृत्व पाकिस्तान के मेडिकल एवं प्रौद्योगिकी कॉलेजों में धन के लिए कश्मीरी छात्रों को सीट बेचता था। यह पूरी तरह निराधार है।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सीमा पार कर घुसे पाकिस्तानी लड़के को सेना ने पकड़ा
सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ के गुलपुर सेक्टर में एलओसी पार कर आए पीओजेके(पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर) के एक लड़के को पकड़ा है। जिसकी पहचान ख्याम मकसूद पुत्र मकसूद अहमद निवासी पीओजेके के रूप में हुई थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारत आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें