सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ के गुलपुर सेक्टर में एलओसी पार कर आए पीओजेके(पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर) के एक लड़के को पकड़ा है। जिसकी पहचान ख्याम मकसूद पुत्र मकसूद अहमद निवासी पीओजेके के रूप में हुई थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारत आ गया।
इससे पहले नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ गुलपुर सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुस आए तीन नाबालिगों को शुक्रवार को तोहफे और मिठाइयां देकर वापस भेजा गया था। सेना की गोरखा रेजिमेंट ने दो सगे भाइयों सहित तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा था।
यह भी पढ़ें-
तस्वीरें: क्रिकेट खेल रहे थे खूंखार आतंकी, फिल्मी अंदाज में कमांडो ने संभाला मोर्चा और कर दिया खात्मा
बता दें कि शुक्रवार शाम करीब 4.20 बजे सेना की गोरखा रेजिमेंट के मेजर अमित और नायब तहसीलदार मोहम्मद रशीद चौहान की अगुवाई में तीनों बच्चों को लेकर चक्कां दा बाग पहुंचे। सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजिमेंट के मेजर वाहिद और मेजर सज्जाद की अगुवाई में बच्चों को पाकिस्तानी सेना के माध्यम से उनके परिजनों के हवाले किया।