फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन, सीमा पर रक्षाबंधन और ऑपरेशन नागबेरन समेत पांच बड़ी खबरें

Sun, 22 Aug 2021 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अमरनाथ छड़ी मुबारक को श्रीनगर से चॉपर के माध्यम से पवित्र गुफा तक पहुंचाया गया। पूजन के दौरान जयघोषों के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया। उधर, भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पर जम्मू-कश्मीर में अनूठी धूम देखने को मिल रही है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी रक्षाबंधन पर रविवार को छड़ी पूजन के पश्चात सीमित साधु संतों के साथ स्वामी अमरनाथ छड़ी मुबारक को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कराए गए। इस दौरान बम बम भोले, जय शिव शंकर आदि के जयघोषों के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया। छड़ी मुबारक को श्रीनगर से चॉपर के माध्यम से पवित्र गुफा तक पहुंचाया गया। रात्रि को छड़ी मुबारक पहलगाम में विश्राम करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


देखिए अटूट बंधन की तस्वीरें: बहनों ने सीमा पर तैनात जवानों को बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वादा
देश में भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में इस पर्व की अनूठी धूम देखने को मिल रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही सीमा पर रक्षाबंधन के पर्व पर उल्लास दिख रहा है। कश्मीर घाटी में हजारों की संख्या में लोगों ने शंकराचार्य मंदिर में दर्शन किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन नागबेरन की कहानी: जनजातीय महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न करते थे आतंकी, दुर्गम इलाके में ऐसे मारे गए
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इसमें टॉप-10 की सूची में शामिल दहशतगर्द वकील शाह भी शामिल है। उसने त्राल नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश पंडिता समेत कई लोगों की हत्या की थी। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47, एक एसएलआर, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: जानिए किस आयु वर्ग में कितनी आबादी को लगी वैक्सीन, साथ ही संक्रमण की रफ्तार पर एक नजर
जम्मू-कश्मीर में कोविड की तीसरे लहर के खतरे को कम करने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया गया है। इसके लिए विभिन्न वर्ग में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 61.85 फीसदी का टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में अक्तूबर-नवंबर के बीच पहली डोज के लिए सौ फीसदी लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: दो अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है डुग्गर गौरव एडवेंचर अवार्ड
साहसिक गतिविधियों विशेष रूप से पर्वतारोहण और स्पोर्ट्स क्लाइबिंग से संबंधित प्रतिभागियों की उपलब्धियों को पहचानने के लिए तवी ट्रैकर्स दो अक्तूबर से डुग्गर गौरव एडवेंचर अवार्ड की शुरूआत करने जा रहा है। यह फैसला शनिवार को प्रेस क्लब में बैठक के दौरान तवी ट्रैकर्स के संरक्षक पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें