जम्मू शहर के रेलवे स्टेशन के पास चैकिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक आतंकी को गिरफ्तार किया। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को डल झील पर एयर शो शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्यक्रम का एसकेआईसीसी से शुभारंभ किया। साथ ही उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।
जम्मू शहर के रेलवे स्टेशन के पास चैकिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक आतंकी को गिरफ्तार किया। आतंकी जम्मू में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में था। एसओजी विंग के पास जम्मू में कई दिनों से एक आतंकी के होने की सूचना थी जिसके आधार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को डल झील पर एयर शो शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्यक्रम का एसकेआईसीसी से शुभारंभ किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 23 साल बाद भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को करतब दिखाए हैं। मुझे लगता है कि ये देखने के बाद यहां के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और अधिक लोग इसका हिस्सा बनेंगे। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर वायुसेना ने देशभक्ति की भावना भरने का काम किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें................
उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें................
विज्ञापन
अब आदिवासी समुदाय के बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। जनजातीय मामले विभाग जम्मू-कश्मीर ने वर्ष 2021-22 के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आदिवासी छात्रों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन पत्र जमा करने के लिए कहा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें................
जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के आरटीओ में अब लोगों को पेपरलेस तथा कैशलेस सुविधाएं मिलेंगी। इसमें लर्नर लाइसेंस के लिए संपर्क रहित आवेदन, डीलर स्तर पर त्वरित पंजीकरण प्रक्रिया शामिल हैं। अब नए वाहनों का आरटीओ में निरीक्षण भी नहीं होगा। मोटर वाहन विभाग से जुड़े कार्यों को पेपरलेस, कैशलेस और फेसलेस बनाने के उद्देश्य से उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को विभाग की कई ऑफलाइन सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें................