फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जिला उपायुक्त श्रीनगर ने व्यापारियों के साथ की बैठक, कोरोना को हराने पर हुई चर्चा

Tue, 21 Sep 2021 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जिला उपायुक्त एजाज असद ने कहा कि जहां भी लोग विवाह समारोहों में अनुमति से अधिक लोगों को आमंत्रित करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रीनगर में कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पूरा जिले में संख्या बढ़ी है, हां ऐसे कुछ क्लस्टर हैं जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के जिला उपायुक्त एजाज असद ने मंगलवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने आश्वासन दिया है कि वो जिले में कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से अमल में लाएंगे। जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर को नाकाम बनाया जा सके।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- उड़ी ऑपरेशन का तीसरा दिन: कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बहाल, आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान जारी

जिला उपायुक्त असद ने कहा कि जहां भी लोग विवाह समारोहों में अनुमति से अधिक लोगों को आमंत्रित करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रीनगर में कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पूरा जिले में संख्या बढ़ी है, हां ऐसे कुछ क्लस्टर हैं जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: मेजर अनुज राजपूत और मेजर रोहित कुमार शहीद, हादसे ने लोगों को झकझोर दिया

वहीं एसएसपी श्रीनगर संदीप चौधरी ने श्रीनगर के अधिकारियों(एसएचओ) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें आम जनता द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनसभाओं के माध्यम से जनता में जागरूकता पैदा करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें