केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन?: राहुल गांधी ने टटोली नेताओं की नब्ज, अब खरगे के फैसले पर टिकी निगाहें
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी
- फोटो : ANI
केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब अपने अंतिम दौर में है। मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की। 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में राहुल गांधी ने जमीनी स्थिति और जनता की भावनाओं को गहराई से समझा। केरल की राजनीति के दिग्गजों से मशविरा लेने के बाद अब गेंद आलाकमान के पाले में है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
समय से पहले आ सकता है मानसून: 25 से 27 तारीख तक केरल पहुंचने के आसार, पांच राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
मानसून
- फोटो : पीटीआई
भारत में इस साल मानसून अपने निर्धारित समय से लगभग एक सप्ताह पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण 25 से 27 मई के बीच मानसून केरल पहुंच सकता है, जबकि अंडमान में यह 16 मई तक सक्रिय हो जाएगा। एक तरफ जहां दक्षिण में बारिश की आहट है, वहीं उत्तर भारत भीषण गर्मी और आंधी की चपेट में है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया है, तो यूपी और उत्तराखंड में धूलभरी आंधी का अलर्ट है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 'देशद्रोही' दबोचे
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और लश्कर के धमकी भरे पोस्टर बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस श्रीनगर के बाबा डेम इलाके में नाका लगाकर वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रोका। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर तलाशी ली गई। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 कारतूस, दो मोबाइल फोन और लश्कर के 10 धमकी भरे पोस्टर बरामद किए। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Haryana Nikay Chunav Result Live: आज शहरों को मिलेगी अपनी सरकार, सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
हरियाणा निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। करीब 11 बजे तक पता चल जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार जीत की ओर अग्रसर है। दोपहर बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
GT vs SRH: आईपीएल में रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत, अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हुई सनराइजर्स
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL
कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया। गुजरात की आईपीएल में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने इसी सीजन में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया था। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई। हैदराबाद का आईपीएल में यह न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले, 2019 में टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 96 रन पर ढेर हुई थी।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
तलाक की खबरों के बाद सूरज नांबियर डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, मौनी रॉय ने हटाई शादी की तस्वीरें
मौनी रॉय और सूरज नांबियार
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय और सूरज नांबियर के बीच सबकुछ सही न होने की खबरें तब फैलनी शुरू हुईं, जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोटिस किया कि कपल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है और इसके बाद उनके अलग होने की बातें तेज हो गई हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
बैठक के बाद CM योगी का फैसला: नेता और अधिकारियों के काफिले होंगे आधे; वर्क फ्रॉम होम पर जोर देने का निर्देश
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करने की अपील की है। उन्होंने ईंधन खपत कम करने और ऊर्जा-बचत की आदतें अपनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अनावश्यक सोने की खरीद से बचने का भी आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों के काफिले में वाहनों की संख्या में 50 फीसदी कमी का निर्देश दिया। साथ ही प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने पीएनजी, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों आदि के उपयोग पर विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री जी का सरकारी बैठकों, सेमिनारों, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप आदि के वर्चुअली आयोजन पर जोर रहा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
चर्चा में चीन जा रहे ट्रंप: कहा- US को ईरान में जिनपिंग से मदद नहीं चाहिए; यूक्रेन-रूस जंग खत्म होने के आसार
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के लिए रवाना हो चुके हैं। रवानगी से पहले व्हाइट हाउस में उन्होंने कहा कि वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ईरान युद्ध पर लंबी चर्चा करेंगे, लेकिन उन्हें ईरान के मुद्दे पर चीन की सहायता की कोई आवश्यकता नहीं है। ट्रंप ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि अमेरिका इस स्थिति को शांतिपूर्वक या किसी अन्य तरीके से अपने दम पर जीत लेगा। साल 2017 के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा है। यह हाई-प्रोफाइल यात्रा 13 से 15 मई के बीच निर्धारित है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
रूस का शक्ति प्रदर्शन: मिसाइल परीक्षण पर बोले पुतिन- ये दुनिया में सबसे ताकतवर, परमाणु आधुनिकीकरण की कोशिश तेज
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सामरिक परमाणु शक्ति को और मजबूत करते हुए एक नई इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की है। रूस ने यह शक्ति प्रदर्शन ऐसे समय में किया है, जब पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन युद्ध के जल्द समाप्त होने का संकेत दिया था। पुतिन ने कहा कि नई सरमत मिसाइल इस साल के अंत तक युद्धक सेवाओं के लिए तैनात कर दी जाएगी। यह मिसाइल सोवियत काल की पुरानी वोयेवोडा का स्थान लेगी।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Delhi: दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में पहली महिला प्राचार्य, 1 जून को पद संभालेंगी प्रो. एलियास
डॉ. सुसान एलियास।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्राचार्य की कमान सौंपी है। कंप्यूटर साइंस और शोध प्रशासन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली प्रो.सुसान एलियास को सेंट स्टीफंस कॉलेज का 14वां प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वह एक जून से कॉलेज में प्राचार्य का कार्यभार संभालेंगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
हाईवे पर हादसों में जिंदगी बचाने की जंग: अब 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, NHAI कर रहा है बड़ी योजना पर काम
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
देश में सड़क हादसों की भयावह तस्वीर के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब गंभीर घायलों को वक्त पर इलाज (गोल्डन ऑवर में) मुहैया कराने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। एनएचएआई ने अपने अधीन आने वाले 80 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में करीब 16 हजार किलोमीटर ऐसे हिस्सों की पहचान की है जहां दुर्घटनाओं की आशंका सबसे अधिक है। इनमें 278 ऐसे स्थान भी शामिल हैं जहां हादसे के बाद एंबुलेंस पहुंचने में 20 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। अब इन जगहों पर एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम घटाकर 10 मिनट करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर,,,
Kanpur: पावर प्लांट लगाने के नाम पर 400 करोड़ रुपये का जमीन घोटाला, पूर्व एडीएम और अन्य के खिलाफ एफआईआर
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
भोगनीपुर तहसील के चपरघटा में पावर प्लांट लगाने के नाम पर करीब 300 से 400 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। कंपनियों ने पट्टे पर मिली 7 गांवों की लगभग 2332 एकड़ जमीन पर न पावर प्लांट लगाया और न ही इसका वार्षिक किराया दिया। फर्जी दस्तावेजों से बैंकों में जमीन बंधक बना 1500 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया। कर्ज न चुकाने पर एक बैंक ने जमीन की नीलामी की तो पूरा फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया। वर्तमान में इस जमीन की कीमत सर्किल रेट के मुताबिक 300 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बाजार मूल्य इससे भी कहीं अधिक है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप से टकराव के कारण छिनी कुर्सी: अमेरिका में FDA प्रमुख डॉ मकरी का इस्तीफा, काइल को कमान; क्या है विवाद?
ट्रंप और एफडीए प्रमुख मार्टी मकरी (फाइल)
- फोटो : पीटीआई / एक्स@MartyMakary
अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक संस्था एफडीए के कमिश्नर डॉक्टर मार्टी मकरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी समय से प्रशासन के भीतर और बाहर से उन पर दबाव बनाया जा रहा था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने मकरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कठोर परिश्रमी डॉक्टर बताया। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ट्रंप उन्हें बर्खास्त करने की योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके थे। अब उनकी जगह काइल डायमांटास कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...