फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से संसद का मानसून सत्र, कई राज्यों में मौसम की मार; अल्पमत में जापान सरकार और अलास्का में भूकंप

Mon, 21 Jul 2025 06:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है। यह सत्र 21 अगस्त यानी 32 दिन तक चलेगा। इसमें 21 बैठकें होंगी। पीएम मोदी आज सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से रू-ब-रू होंगे। ऑपरेशन सिंदूर समेत मुख्य मुद्दों पर पीएम मोदी नहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान देंगे। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष को इससे जुड़े सवाल पूछने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, इस साल जल्दी आने वाला मानसून देश के कई हिस्सों के लिए आफत लेकर आया है। 20 जुलाई तक देशभर में भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें व्यापक जानमाल का नुकसान हुआ है। आगे भी मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, जापान राजनीतिक अस्थिरता की आशंका से जूझ रहा है। 1955 के बाद पहली बार सत्तारूढ़ दल- एलडीपी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है। जापान के सरकारी टीवी चैनल- एनएचके पर प्रसारित एक समाचार के मुताबिक प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा का सत्तारूढ़ गठबंधन संसद के 248 सीटों वाले ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहा है। इसके अलावा, अमेरिका के अलास्का में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। संबंधित एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 48 किलोमीटर गहराई में पाया गया। वहीं, दूसरी तरफ ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- संसद टीवी

आज से संसद का मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामे के आसार
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है। यह सत्र 21 अगस्त यानी 32 दिन तक चलेगा। इसमें 21 बैठकें होंगी। पीएम मोदी आज सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से रू-ब-रू होंगे। ऑपरेशन सिंदूर समेत मुख्य मुद्दों पर पीएम मोदी नहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान देंगे। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष को इससे जुड़े सवाल पूछने की अनुमति दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

बाढ़ के कारण जलमग्न इलाके (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

Weather: समय-पूर्व मानसून से तबाही, हिमाचल-उत्तराखंड में 100 लोगों की मौत; कई राज्यों में बाढ़
इस साल जल्दी आने वाला मानसून देश के कई हिस्सों के लिए आफत लेकर आया है। 20 जुलाई तक देशभर में भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें व्यापक जानमाल का नुकसान हुआ है। आगे भी मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में अब तक औसत से 6 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश सामान्य से 40 फीसदी तक अधिक रही तो कहीं अभी भी सामान्य से काफी कम है जिससे असमानता और संकट दोनों की स्थिति बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

जापान के पीएम शिगेरू इशिबा - फोटो : एक्स/@shigeruishiba

Japan Parliament: संसद में PM इशिबा को बहुमत नहीं, ऊपरी सदन के चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की हार
जापान राजनीतिक अस्थिरता की आशंका से जूझ रहा है। 1955 के बाद पहली बार सत्तारूढ़ दल- एलडीपी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है। जापान के सरकारी टीवी चैनल- एनएचके पर प्रसारित एक समाचार के मुताबिक प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा का सत्तारूढ़ गठबंधन संसद के 248 सीटों वाले ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहा है। बहुमत हासिल करने के लिए इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को पहले से मौजूद 75 सीटों के अलावा 50 सीटें और जीतनी थीं, लेकिन गठबंधन को केवल 46 सीटें ही मिलीं। पढ़ें पूरी खबर...

भूकंप - फोटो : अमर उजाला

Earthquake: अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप, ताजिकिस्तान में भी कांपी धरती
अमेरिका के अलास्का में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। संबंधित एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 48 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एनसीएस के मुताबिक, इतनी कम गहराई पर आए भूकंप के बाद दोबारा झटके (आफ्टरशॉक) आने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, दूसरी तरफ ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्ट पैमाने पर 4.6 मापी गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर...

Demo - फोटो : अमर उजाला

Delhi : जुआ खेलते आप पार्षद सहित सात गिरफ्तार... मिले 4.35 लाख रुपये
बाहरी उत्तरी जिला के स्वरूप नगर इलाके में पुलिस ने एक कार्यालय में जुआ खेल रहे आम आदमी पार्टी के एक निगम पार्षद जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला समेत छह अन्य को भी पकड़ा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

जदयू की सदस्यता लेते हुए आरोपी नेता, प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

Bihar News : खाते में 7 करोड़, घर में 1500 सिम कार्ड, कई लैपटॉप
आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत स्थित गोसपुर गांव में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गांव के युवक हर्षित मिश्र को गिरफ्तार किया है। वह किसान परिवार से है। वह बीते कुछ वर्षों से खुद को शेयर बाजार का सफल कारोबारी बताता था। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करोड़ों की ठगी और साइबर अपराध से जुड़ा है। हालांकि, इसको लेकर अधिकारी खुल कर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

रुड़की में दो पक्षों में पथराव - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में बवाल: विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव, फायरिंग की चर्चा
मंगलौर के मोहल्ला किला में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा हैं कि संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस अधिकारी फायरिंग की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

Justice Yashwant Verma Row: संसद में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त समर्थन
आवासीय परिसर से जली हुई नकदी भारी मात्रा में बरामद होने के बाद से विवादों में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए संसद में प्रस्ताव पेश किया जाना है। इससे संबंधित नोटिस पर 100 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि महाभियोग प्रस्ताव पेश करने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग मामले के चार आरोपी बंगाल से बिहार लाए जा रहे - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

Paras Hospital Firing: बंगाल के आनंदपुर थाने ने पटना पुलिस को सौंपे 4 आरोपी
पश्चिम बंगाल पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चंदन मिश्रा हत्याकांड के संदिग्ध आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। बंगाल के आनंदपुर थाने  की पुलिस ने पटना लाए जाने वाले चार आरोपियों को रविवार देर रात बिहार पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले अलीपुर की स्थानीय कोर्ट ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांट पर पटना भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर...

एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : ANI

RS Sandhu: एअर इंडिया विमान हादसे की जांच करेगा ये अनुभवी पायलट
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने एअर इंडिया के पूर्व संचालन निदेशक और अनुभवी पायलट कैप्टन आरएस संधू को जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया है। यह जानकारी सूत्रों ने रविवार को दी है। कैप्टन संधू बोइंग 787-8 विमान के लिए नामित परीक्षक भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 2013 में उस विमान वीटी-एएनबी को एअर इंडिया के लिए डिलीवर किया था, जो इस हादसे में शामिल था। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

Oil Trade: रूस से तेल खरीद पर यूरोपीय संघ का प्रतिबंध
यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत ईयू ने रूस से परोक्ष रूप से आने वाले तेल पर नई पाबंदिया लगाई हैं। ऐसे में अब इसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट की माने तो यूरोपीय संघ के इस कदम से भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के 15 अरब डॉलर के निर्यात पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। यह जानकारी आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने दी है। पढ़ें पूरी खबर...

जगन मोहन रेड्डी (फाइल) - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेते थे जगन
आंध्र प्रदेश पुलिस ने 3,500 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के मामले में एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। इस आरोपपत्र में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को हर महीने औसतन 50 से 60 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने वाला बताया गया है। शनिवार को 305 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया है, लेकिन इसमें जगन को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया है। अदालत ने अभी इस आरोपपत्र का संज्ञान नहीं लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

ओडिशा में छात्रा के आत्मदाह मामले की जांच करती पुलिस (फाइल) - फोटो : PTI

Odisha Immolation: 'गवाहों के बयान में विसंगतियां', पुलिस ने कहा- गहराई से जांच में लगेगा समय
ओडिशा के बालासोर में एक कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से मौत मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध शाखा को गवाहों के बयानों में विसंगतियां मिली हैं। अपराध शाखा ने रविवार को कहा कि मामले की गहराई से जांच में समय लगेगा। अपराध शाखा ने यह भी कहा कि 20 साल की छात्रा ने खुद को आग इसलिए लगाई, क्योंकि कॉलेज की आंतरिक जांच समिति ने उसकी यौन शोषण की शिकायत को सही नहीं माना। पढ़ें पूरी खबर...

गिरीश महाजन - फोटो : एएनआई

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री महाजन का दावा- विपक्षी सांसद भाजपा के संपर्क में
महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि विपक्ष के कुछ सांसद, खासकर शिवसेना (यूबीटी) के, भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही संसद में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

Acid Attack : जाति सूचक बोलने से मना किया तो फेंक दिया तेजाब, महिला सहित पांच लोग झुलसे
पूर्णिया में जाति सूचक बोलने से मना करने पर युवक के साथ पहले मारपीट की उसके बाद तेजाब फेंक दिया। इस घटना में महिला सहित पांच लोग झुलस गए। तेजाब फेंकने की घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां तीन युवकों की स्थिति काफी गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना बीकोठी थाना क्षेत्र के बीकोठी बाजार दुर्गा स्थान पास की है। घायलों की पहचान बीकोठी बाजार दुर्गा स्थान निवासी शिपिंन दास के पुत्र निलेश कुमार (17)  और रमेश कुमार साह के पुत्र मृत्युंजय कुमार( 17 ) और हिमांशु कुमार(19) के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में घायल एक महिला और एक पुरुष की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय टीम - फोटो : ANI

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लग सकता है झटका
भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी घुटने में चोट के कारण इंग्लैंड दौरे के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मेजबान टीम दो मुकाबलों में जीत के साथ सीरीज में पहले ही 1-2 से बढ़त हासिल कर चुकी है। चौथा मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

रणवीर सिंह-अहान पांडे-अनीत पड्डा-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

Yash Raj Films: अहान पांडे-अनीत से पहले इन सितारों ने भी किया YRF से डेब्यू
प्रतिष्ठित निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्मों से डेब्यू का मौका मिले तो इसे नए कलाकार खुशनसीबी समझते हैं। इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई प्रतिभाशाली कलाकार इंडस्ट्री को दिए हैं। हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' के जरिए दो नए सितारो ने हिंदी सिनेमा में एंट्री ली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी YRF की इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी डेब्यू फिल्म से ही तारीफें बटोर रहे हैं। जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने यशराज फिल्म्स से डेब्यू किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें