फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: खराब मौसम में अमरनाथ यात्रा स्थगित; राज्यों में बारिश की मार; मुंबई में इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग

Thu, 17 Jul 2025 06:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से गुरुवार को जत्था नहीं जाएगा। अब श्रद्धालु मौसम अनुकूल होने पर यहां से रवाना होंगे। इससे पहले 15 जत्थों को सफलता पूर्वक प्रशासन की ओर से रवाना किया गया है। सूत्रों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। रास्ते बंद होने की आशंका है। इस कारण यात्रा को स्थगित किया गया है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय है और इसके प्रभाव से झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को भी उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर अरुणाचल प्रदेश, गुजरात से लेकर ओडिशा और कश्मीर से केरल तक अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई। राष्ट्रीय राजधानी में भी बौछारें पड़ी और खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पांच उड़ानों को जयपुर और अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने पूर्वी और उससे सटे मध्य भारत में अगले दो दिन और दक्षिण भारत में 6-7 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते सोमवार रात आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस A320neo विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

खराब मौसम के कारण आज जम्मू और बालटाल से अमरनाथ यात्रा स्थगित
मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से गुरुवार को जत्था नहीं जाएगा। अब श्रद्धालु मौसम अनुकूल होने पर यहां से रवाना होंगे। इससे पहले 15 जत्थों को सफलता पूर्वक प्रशासन की ओर से रवाना किया गया है। सूत्रों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। रास्ते बंद होने की आशंका है। इस कारण यात्रा को स्थगित किया गया है। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को यात्रा रवाना होगी। बालटाल से भी गुरुवार को यात्रा को स्थगित रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

Weather: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन... झमाझम बारिश से आफत में आई जान, अभी राहत नहीं
दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय है और इसके प्रभाव से झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को भी उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर अरुणाचल प्रदेश, गुजरात से लेकर ओडिशा और कश्मीर से केरल तक अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई। राष्ट्रीय राजधानी में भी बौछारें पड़ी और खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पांच उड़ानों को जयपुर और अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने पूर्वी और उससे सटे मध्य भारत में अगले दो दिन और दक्षिण भारत में 6-7 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI

IndiGo: इंडिगो के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते सोमवार रात आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस A320neo विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

शुभांशु शुक्ला ने परिवार से मुलाकात की - फोटो : इंस्टाग्राम

अंतरिक्ष में 20 दिन बिताने के बाद परिवार से मिले शुभांशु, साझा की भावुक करने वाली तस्वीरें
अंतरिक्ष यात्री शुंभांशु शुक्ला 20 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौट आए हैं। अपने प्रक्षेपण से पहले उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो महीने का क्वारंटीन पूरा किया था। वापस लौटे शुंभांशु शुक्ला ने अपनी पत्नी कामना और छह साल के बेटे से भावनात्मक मुलाकात के भावुक पलों को साझा किया है। शुभांशु ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। पढ़ें पूरी खबर...

आंद्रे रसेल (फाइल) - फोटो : एएनआई

Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर की रिटायरमेंट
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं। वे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे। रसेल के संन्यास की खबर पर देश के क्रिकेट बोर्ड ने  उनकी 17 तस्वीरें साझा कर उन्हें थैंक्यू कहा। रसेल को सलाम करते हुए विंडीज क्रिकेट के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया, 'आपने पूरे दिल, जुनून और गर्व के साथ 15 साल वेस्ट इंडीज के लिए क्रिकेट खेली।' क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि मैदान पर जब भी रसेल होते थे, प्रशंसकों को चमत्कारिक ताकत का एहसास होता था। इसके अलावा रसेल दो बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे। क्रिकेट बोर्ड आपको सलाम करता है। पढ़ें पूरी खबर...

US Flag - फोटो : ANI

Maurene Comey Sacked: US न्याय विभाग ने Ex-FBI निदेशक की बेटी को बर्खास्त किया

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी- (एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी की बेटी और अनुभवी संघीय अभियोजक मरीन कोमी को न्याय विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। मरीन कोमी न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में कार्यरत थीं। इसे देश के न्याय विभाग के सबसे प्रतिष्ठित दफ्तरों में एक माना जाता है। उन्होंने जेफरी एपस्टीन और हाल ही में सीन 'डिडी' कॉम्ब्स के खिलाफ मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

Supreme Court: 'दोषी प्रतीत होने पर कार्यवाही कोर्ट का हक'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतों को किसी मामले में दोषी प्रतीत हो रहे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने का अधिकार है, भले ही उसका नाम एफआईआर या आरोपपत्र में शामिल न हो। साथ ही शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि इस अधिकार का प्रयोग बहुत ही सावधानी से किया जाना चाहिए, किसी को परेशान करने के हथियार के रूप में नहीं। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : ANI

US FEMA Sued: ट्रंप सरकार के खिलाफ 20 राज्यों के मुकदमे
अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले 20 राज्यों ने संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। ये राज्य चाहते हैं कि लंबे समय से चल रहे अनुदान कार्यक्रम को बंद करने का फैसला रद्द किया जाए। ये कार्यक्रम प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। पढ़ें पूरी खबर...

आधार कार्ड धारक की मौत पर सूचना दर्ज कराने का तरीका जानिए (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

MyAadhaar Portal: मौत की सूचना के लिए UIDAI की पहल, दिवंगत सदस्य की जानकारी दें
MyAadhaar Portal एक ऐसी वेबसाइट है, जिस पर परिवार के दिवंगत सदस्य की जानकारी दी जा सकती है। मृतक के संबंध में सूचना देने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान ्प्राधिकरण (UIDAI) ने ये अलग वेबसाइट बनवाई है। यूआईडीएआई ने बताया है कि दुरुपयोग की आशंका को खत्म करने के लिए अब तक 1.17 करोड़ नंबर बंद किए जा चुके हैं। इससे पहले एक आरटीआई के माध्यम से सूचना मिली थी कि लाखों की संख्या में लोगों की मौत के बाद भी आधार कार्ड नंबर सक्रिय हैं। इस खबर के सामने आने के बाद UIDAI की तरफ से बयान जारी किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

निमिषा प्रिया - फोटो : Social Media

Nimisha Priya: निमिषा प्रिया को क्षमा देने से मृतक के भाई ने किया इनकार
यमन में भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है। निमिषा की फांसी बुधवार यानी 16 जुलाई को तय थी। निमिषा प्रिया की फांसी टालने में केरल के एक मुस्लिम धर्मगुरु ने अहम भूमिका निभाई है। ये मुस्लिम धर्मगुरु हैं कांथापुरम एपी अबुबकर मुसलियार। इसी बीच फांसी टाले जाने पर मृतक तालाल अब्दो मेहदी के भाई की प्रतिक्रिया सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...

हज यात्रा 2026 की तैयारी शुरू। - फोटो : पीटीआई

हज यात्रा: नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब यात्रा पर नहीं जा सकेंगे 12 साल से कम उम्र के बच्चे
हज की ख्वाहिश रखने वाले 12 साल से कम उम्र के बच्चे सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने शून्य से लेकर 12 साल तक के बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगाई है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी हज के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

Air India Tragedy: एअर इंडिया के बोइंग के सभी 787 विमानों की जांच पूरी
डीजीसीए हाल ही में कहा था कि वो सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में  फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच करेगी। दिए गए निर्देश के बाद जांच पूरी कर ली गई है। बुधवार को एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि जांच के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी खामी नहीं पाई गई है। यह कदम अहमदाबाद में हुए एक विमान हादसे की जांच रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें इस सिस्टम के फेल होने की आशंका जताई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त - फोटो : ANI

बिहार में वोटर लिस्ट सुधार में अब तक क्या-क्या हुआ? मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी आंकड़े की पूरी जानकारी
बिहार में मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर चुनाव आयोग द्वारा चलाया गया विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान अब लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राज्य के मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

'अगर जेल में मुझे कुछ हुआ तो असीम मुनीर को ठहराया जाए जिम्मेदार', पूर्व पीएम इमरान खान का बयान
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि अगर जेल में उनके साथ कुछ होता है, तो इसके लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जाए। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उन पर कई मामले दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर...

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा - फोटो : PTI

RBI: आरबीआई आगे ब्याज दरों में कटौती से पहले 'वेट एंड वॉच' मोड में रहेगा
भारतीय रिजर्व बैंक भविष्य में ब्याज दर में कटौती पर निर्णय लेने से पहले स्थिति पर रखते हुए वेट एंड वॉच के मोड में रहेगा। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने यह बात कही है। मल्होत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि वृद्धि और मूल्य स्थिरता दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : X

राष्ट्रपति भवन में हुई 'कन्नप्पा' की स्पेशल स्क्रीनिंग, निर्माता बोले- 'हर घर महादेव'
फिल्म कन्नप्पा के निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर एक खास जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया की फिल्म 'कन्नप्पा' की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में रखी गई। इसके साथ ही निर्माताओं ने एक खास नोट भी शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें