विज्ञापन

देखना जज़्बे मोहब्बत का असर आज की रात

काव्य डेस्क

Irshaad
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            -मजाज़ लखनवी-
        
                                                    
                            

देखना जज़्बे मोहब्बत का असर आज की रात
मेरे शाने[1] पे है उस शोख़ का सर आज की रात

और क्या चाहिए अब ये दिल-ए-मजरूह[2] तुझे
उसने देखा तो ब-अंदाज़-ए-दिगर[3] आज की रात

फूल क्या ख़ार भी है आज गुलिस्तां-ब-कनार
संग-रेज़े[4] है निगाहों में गुहर[5] आज की रात

महव-ए-गुलगश्त है ये कौन मेरे दोश-ब-दोश[6] 
कहकशां[8] बन गई हर राहगुज़र[9] आज की रात फूट निकला दर-ओ-दीवार से सैलाब-ए-नशात[10]
अल्लाह अल्लाह मेरा कैफ़-ए-नज़र[11] आज की रात सब्नामिस्ताने तजल्ली[12] का फशु क्या कहिय
चांद ने फेंक दिया रख़्त-ए-सफ़र आज की रात

नूर ही नूर है किस सिम्त उठाऊं आखें
हुस्न ही हुस्न है ता हद-ए-नज़र आज की रात क़स्र-ए-गीती[14] में उमंड आया है तूफ़ान-ए-हयात
मौत लर्ज़ां[15] है पस-ए-पर्दा-ए-दर[16] आज की रात अल्लाह अल्लाह वो पेशानी-ए-सीमीं[17]  का जमाल[18]
रह गयी जम के सितारों की नज़र आज की रात आरिज़-ए-गर्म[19] पे वो रंग-ए-शफ़क़[20] की लहरें
वो मिरी शोख़-निगाही का असर आज की रात नग़्मा ओ मय का ये तूफ़ान-ए-तरब[21] क्या कहिए
घर मेरा बन गया 'ख़य्याम' का घर आज की रात नर्गिस-ए-नाज़ में वो नींद का हल्क़ा सा ख़ुमार
वो मेरे नग़मा-ए-शीरीं का असर आज की रात

मेरी हर सांस पे वह उनकी तवज्जोह क्या ख़ूब
मेरी बात पे वह जुम्बिश-ए-सर आज की रात वो तबस्सुम[22] ही तबस्सुम का जमाल-ए-पैहम[23]
वो मोहब्बत ही मोहब्बत की नज़र आज की रात उफ़ वो वारफ़्तगी-ए-शौक़ में इक वहम-ए-लतीफ़
कपकपाए हुए होंटों पे नज़र आज की रात मज़हब-ए-इश्क़ में जाएज़ है यक़ीनन जाएज़
चूम लूं मैं लब-ए-लालीं भी अगर आज की रात अपनी रिफ़अत[24] पे जो नाज़ां हैं तो नाज़ां ही रहें
कह दो अंजुम[25] से कि देखें न इधर आज की रात उन के अल्ताफ़[26] का इतना ही फ़ुसूं[27] काफ़ी है
कम है पहले से बहुत दर्द-ए-जिगर आज की रात


1.कंधा 2.घायल दिल, ज़ख़्मी दिल,चोटिल दिल 3. अलग तरह से 4.कंकड़ 5.मोती 6.गुलाबों के बीच टहलने में व्यस्त 7.बराबर में,एक पंक्ति में 8.आकाशगंगा 9.यात्री,राही,पथिक,आने-जानेवाला 10.परमानंद का सैलाब 11.दृश्य का परमानंद  12.ओस की रौशनी के बग़ीचे 13.यात्रा की ज़रूरी चीज़ें 14.महल; ब्रह्मांड के महल/क़िला 15.थरथराना,कंपानेवाला,सिहरन 16.दरवाज़े के पर्दे के पीछे 17.चमकीला/चांदी-जैसा माथा 18.ख़ूबसूरती,सौंदर्य 19.गर्म गाल 20.इंद्रधनुष का रंग 21.ख़ुशी का तूफ़ान 22.मुस्कुराहट 23.जीवंत सुंदरता 24.बुलंदी 25.तारे 26.मेहरबानियां 27.जादू
9 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all