नोटबंदी के बाद से लगातार कई बड़े रैकेट और लोगों की धरपकड़ हुई है। कोई दूसरों के कालेधन को सफेद कर रहा था तो किसी ने खुद की बेनामी संपत्ति को छिपाए रखा था।इसी सिलसिले में सोमवार को मेरठ में तैनात सिंचाई विभाग के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस छापेमारी में आयकर विभाग को इंजीनियर के घर और लॉकर से 2.67 करोड़ रुपये और तीस किलो चांदी बरामद हुई।